भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ़ दल अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाया है।
नड्डा ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही पंजाब में सरकार नहीं बना पाई, लेकिन उसे जनता का बहुत समर्थन मिला और पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है।
उन्होंने मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा की इमारत पर रॉकेट से किए गए ग्रेनेड हमले और पटियाला में हुई झड़प का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और चोरी, डकैती तथा हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं।
नड्डा ने कहा कि आप ने अपना कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App



