लुधियाना- गुरदासपुर : कांग्रेसियों द्वारा की जा रही धक्केशाही के शिकार हो रहे अकाली कार्यकर्ताओं की सुध लेने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज स्वयं अपने लव-लश्कर के साथ आज हलका डेरा बाबा नानक पहुंचे। जहां उन्होंने जब्र विरोधी लहर की शुरूआत की। पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेसी आगुओं द्वारा की जा रही धक्केशाही और ज्यादतियों का शिकार होने वाले लोगों का हालचाल पूछा और इसके उपरांत उन पीडि़तों और अकाली कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कानूनी लड़ाई अब वह (सुखबीर बादल) लड़ेंगे और इस लड़ाई का समस्त खर्चा भी वह स्वयं वहन करेंगे। इस करेंगे विक्रम जीत सिंह मजीठिया ने कहा कि वह अकाली कार्यकर्ताओं के साथ धक्केशाही करने वालों को चेतावनी देते है कि वह आज उनके हलके में आएं और उनको नशों के मामले में गिरफतार करके दिखाएं नहीं तो आने वाले समय में हलका डेरा बाबा नानक के विधायक को वह उलटा टांग देेंगे।
अकाली दल पार्टी की सत्ताधारी पार्टी कांगे्रस के खिलाफ जबर विरोधी लहर के नाम से आज पूरे पंजाब में अकाली दल पार्टी के वर्करों के साथ विशेष मीटिंग का सिलसिला शुरू किया है। इस लहर की शुरुआत सरहदी हल्का विधान सभा हल्का डेरा बाबा नानक से की गई। अकाली दल पार्टी के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्या मंत्री सुखबीर सिंह बादल की तरफ से आज हल्का डेरा बाबा नानक में अलग अलग गांव पहुंच कर मीटिंग को सम्बोधन किया और वहीं उन्होंने एलान किया कि वह पूरे पंजाब में इस लहर को चलेंगे और हर अकाली वर्कर की मदद में खडे होंगे।
अपने सम्बोधन में सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रस पार्टी और मौजूदा राज्य सरकार पर निशाना बनते हुए कहा कि आज पुरे पंजाब में बदलाखोरी की राजनीती की जा रही है और अकाली दल पार्टी के वर्करों पर झूठे पुलिस केस दर्ज किये जा रहे है। वहीं सुखबीर सिंह बादल का कहना था की पंजाब में सबसे जियादा झूठे पुलिस केस हल्का डेरा बाबा नानक में हो रहे है और इसी वजह से वह इस लहर को इस हलके से शुरू कर रहे है। वहीं सुखबीर का कहना था कि पंजाब के मुख्खया मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानो को कर्ज माफी का झूठा आश्वासन देकर वोट हासिल किये है और इसी वजह से आज भी किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। और सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर रेत माफिया और शराब माफिया का आरोप लगाया।
सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अकाली दल पार्टी की तरफ से हर जिला में और चंडीगढ में भी वकील किये जा रहे है और वह वकील अकाली दल वर्करों पर हो रहे झूठे केस की अदालतों में पैरवी करेंगे। सुखबीर सिंह बादल का कहना था कि आज पुरे राज्य से बुरा हाल है कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब है और यह हालात बीते पिछले 25 साल से भी बुरे है। सुखबीर सिंह बादल ने पुलिस अधकारियों की तरफ भी निशाना बनाया और कहा कि जो कोई अफसर झूठे केस दर्ज कर रहे है, उनकी लिस्ट वह बना रहे है और समय आने पर उनके साथ भी निपटेंगे क्योंकि वह खुद आज कानून तोड रहे है ।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



