रेल कर्मचारियों को बड़ी सौगात, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना में नई रेलवे स्वास्थ्य का किया उद्घाटन

Summary :

Ludhiana News: रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu ने लुधियाना में एक नई रेलवे स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। यह आधुनिक केंद्र रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। करीब ₹7.5 करोड़ की लागत से तैयार इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 1,800 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया है। यह केंद्र जी+1 संरचना वाला है, जिसमें अनेक आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। Ludhiana News: ये प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं: 6 ओपीडी कक्ष 4-बेड वाला वार्ड आपातकालीन सेवाएं (जिसमें स्टेरिलाइज़ेशन और ड्रेसिंग रूम…

Ludhiana News: रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu ने लुधियाना में एक नई रेलवे स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। यह आधुनिक केंद्र रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। करीब ₹7.5 करोड़ की लागत से तैयार इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 1,800 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया है। यह केंद्र जी+1 संरचना वाला है, जिसमें अनेक आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

Ludhiana News: ये प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं:

  • 6 ओपीडी कक्ष
  • 4-बेड वाला वार्ड
  • आपातकालीन सेवाएं (जिसमें स्टेरिलाइज़ेशन और ड्रेसिंग रूम शामिल हैं)
  • फार्मेसी एवं लोकल परचेज सेक्शन
  • यात्री और स्ट्रेचर लिफ्ट की सुविधा
  • 3 प्रतीक्षालय, जिनमें स्टेनलेस स्टील बेंच लगाई गई हैं
  • कॉन्फ्रेंस रूम
  • पुरुष, महिला और स्टाफ के लिए अलग शौचालय
  • वीआरवी एयर कंडीशनिंग सिस्टम
  • डबल हाइट लॉबी
  • दोपहिया, चारपहिया और एम्बुलेंस पार्किंग
  • बाहरी हरित क्षेत्र
  • पीएमई डार्क रूम, एक्स-रे कक्ष, प्रयोगशाला और मेडिकल रिकॉर्ड रूम
Ludhiana News
Ludhiana News

फिरोजपुर मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति

उद्घाटन कार्यक्रम में श्री रवनीत सिंह ने फिरोज़पुर मंडल की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी साझा की।

वर्तमान में मंडल में निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध हैं:

  • 1 डिविजनल अस्पताल – फिरोज़पुर में
  • 1 उप-मंडलीय अस्पताल – अमृतसर में
  • 6 हेल्थ यूनिट्स – अन्य स्थानों पर

यहां कुल 34 डॉक्टर कार्यरत हैं। फिरोजपुर डिविजनल अस्पताल में 69 बेड हैं और यहां कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं, जैसे:

  • मेडिसिन
  • जनरल सर्जरी
  • स्त्री रोग
  • हड्डी रोग
  • पैथोलॉजी
  • एनेस्थीसिया
  • डेंटल चिकित्सा

इसके अलावा, इस अस्पताल में अत्याधुनिक प्रयोगशाला, फिजियोथेरेपी यूनिट, कंप्यूटरीकृत एक्स-रे सिस्टम और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की सुविधाएँ भी मौजूद हैं।

Ludhiana News
Ludhiana News

Punjab News: अन्य अस्पताल और पैनल सुविधाएं

अमृतसर में 50-बेड वाला अस्पताल कार्यरत है, जबकि लुधियाना, जालंधर सिटी, जालंधर छावनी और कपूरथला में हेल्थ यूनिट्स संचालित की जा रही हैं। रेलवे कर्मचारियों को आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के लिए 51 निजी अस्पताल और 16 डायग्नोस्टिक केंद्रों को पैनल में शामिल किया गया है।

Railway Health Facility Center: उद्घाटन में प्रमुख अधिकारी उपस्थित

इस अवसर पर कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

संजीव कुमार (डीआरएम फिरोज़पुर)

अजय वर्श्नेय (सीपीएम कंस्ट्रक्शन)

डॉ. चेतना कपूर (एसीएमएस लुधियाना)

ऋषि पांडे (वरिष्ठ डीएससी आरपीएफ)

परमदीप सैनी, श्री सुमित खुराना, श्री शुभम खुराना, श्री अज्यपाल, और आदित्य मेहरा (स्टेशन डायरेक्टर लुधियाना) शामिल थे।

यह भी पढ़ें: पंजाब के राज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।