शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर एक महीने में विज्ञापनों पर 24 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर लोगों को ‘मुर्ख’ बनाने का आरोप लगाया ।
अपने खराब प्रर्दशन को छिपाने के लिए गुमराह करने का प्रयास कर रही सरकार
संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को होने वाले उपचुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशी कमलदीप कौर का प्रचार करने आये सुखबीर ने राज्य सरकार पर यह आरोप लगाया । शिअद प्रमुख ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने खराब प्रदर्शन को छिपाने के लिए पंजाबियों को प्रचार कर ‘गुमराह’ करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार न केवल विकास और नौकरियों के अवसर पैदा करने में विफल रही है बल्कि इसने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को भी बदतर स्थिति में ले जाने में अहम भूमिक निभाई है ।


Download Android App
Download iOS App



