पंजाब : पूर्व DGP सर्बदीप सिंह विर्क समेत कई बड़ी हस्तियां BJP में हुईं शामिल

Summary :

केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने संवाददाता सम्मेलन कर पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया और कहा कि इनके आने से पंजाब में बीजेपी की स्थिति और मजबूत होगी।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों में दल बदल के साथ नए चेहरों की एंट्री भी शुरू हो गई। पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सर्बदीप सिंह विर्क सहित कई जानीमानी हस्तियों ने शुक्रवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।
केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने संवाददाता सम्मेलन कर पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया और कहा कि इनके आने से पंजाब में बीजेपी की स्थिति और मजबूत होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा बीजेपी में शामिल हुए थे।


पूर्व डीजीपी विर्क के अलावा उद्योगपति हरचरण सिंह रनौता, पंजाब सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह जीरा, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ और पंजाब की कुछ अन्य हस्तियां बीजेपी में शामिल हुई हैं। कांग्रेस शासित पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Desk Team