लुधियाना-अमृतसर : दल खालसा के महासचिव परमजीत सिंह टांडा ने कहा कि विश्व मानवीय अधिकार दिवस के अवसर पर दस दिसंबर को संगठन गुरदासपुर में एक मार्च का आयोजन करेगा।
यह मार्च गुरुद्वारा रामगडिया से शुरू होकर गुरदासपुर के जहाज चौक में समाप्त होगा। जहाज चौक में संगठन के कार्यकर्ता राज्य में मानवीय अधिकारों के उल्लंघन की हो रही घटनाओं संबंधी तख्तियां लेकर लोगों को जागृत करेंगे। टांडा गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
परमजीत टांडा ने कहा कि संगठन हर वर्ष मानवीय अधिकर दिवस के अवसर पर मानवीय अधिकारों के हो रहे उल्लंघन के खिलाफ आवाज बुलंद करता है। इस दौरान पार्टी के नेता कंवरपाल ङ्क्षसह बिट्टू , परमजीत ङ्क्षसह मंड व गुरप्रीत ङ्क्षसह आदि भी मौजूद थे। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



