चंडीगढ़ : पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह पंजाब और हरियाणा में सबसे कम है। दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के बंठिडा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा। गुरदासपुर में पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस तो पठानकोट में 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बहरहाल लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही स्थानों पर पारा सामान्य से रूपर था। दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में सिरसा सबसे सर्द इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस तो करनाल में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



