लुधियाना : पंजाब के ‘मिशन-13’ की सफलता को हासिल करने के लिए आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपनी वजारत के कांग्रेसी मंत्रियों को सख्त लहजे में वारनिंग दी है कि अगर उनके संसदीय क्षेत्र से जीती हुई बाजी उलट पड़ी तो उन मंत्रियों की छुटटी तय है। लोकसभा चुनावों में विजय हासिल करने के लिए नेताओं और पार्टी द्वारा पूरी जी-जान लगाकर लडऩे का आहवान किया गया।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने बयान में मंत्रियों , नेताओं और यहां तक कि विधायकों समेत पार्टी पार्षदों को कहा है कि वे अपने-अपने इलाकों से पार्टी हाई कमान द्वारा घोषित प्रत्याशियों को एकजुट हेाकर जितवाएं। अगर ऐसा ना हुआ तो उनको पदों से हटा दिया जाएंगा।
कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को जेल में नहीं डाला जाएगा : राहुल
कैप्टन अमरेंद्र सिंह के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान ‘मिशन-13’ (पंजाब की समस्त 13 लोकसभा सीटें) को हासिल करने की गति को बढ़ाने के लिए पार्टी प्रधान राहुल गांधी की लीडर शिप में कांग्रेस हाई कमान द्वारा यह फैसला लिया गया है।
इससे स्पष्ट है कि चुनावों में कारगुजारी के आधार पर ही मंत्रियों का भविष्य तय किया जाएंगा। वही विधायकों को मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिनके हलकों में मतदान कम हुआ उनको अगली चुनावों के लिए टिकट नहीं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने अलग-अलग बोर्डों में चेयरमैन नियुक्त करने मापदंड को भी सख्त बनाया है। मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए योगदान के आधार पर ही चेयरमैन बनाए जाएंगे। मुख्य मंत्री ने कहा कि बोर्डों और निगमों के संबंध में चुनाव में काम व प्रदर्शन को मापदंड बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फैसले का मुख्य उद्देश्य पार्टी में कामकाज आधारित सभ्याचार को बढ़ावा देना है। राहुल गांधी उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इनाम देने के हक में हैं जो निचले स्तर पर बढिय़ा प्रदर्शन दिखाएंगे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



