फिलहाल इन दिनों करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान को छोड़कर हॉलिडे एंजॉए कर रही हैं। बता दें कि करीना कपूर इन दिनों हॉलिडे मूड में होते हुए अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि करीना कपूर की कुछ वेकेशन फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपनी फ्रेंड के साथ चिल आउट करते हुए नजर आ रही हैं।
करीना और अमृता दोनों ही एक अटायर में दिखाई दे रही हैं। करीना कपूर ने ब्लैक टैंक टॉप और ब्लू डेनिम पहनी हुई है। अपने स्टाइलिश लुक को करीना कपूर ने सनग्लासेस और स्लिंग बैग के साथ पूरा किया है। वहीं बात अमृता की करी जाए तो ब्लैक टैंक टॉप और ब्लू रिप्ड डेनिम और जैकेट पहनी हुई है।
1.
2.
3.
4.
दोनों के साथ उनकी एक क्लोज फ्रेंड भी दिखाई दे रही हैं जिसके साथ वो रेस्त्रां में अपना कुछ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं। अपने बिजी शेड्यूल की वजह से करीना अपने दोस्तों को समय नहीं दे पा रही थीं। लेकिन अब करीना को देखकर ऐसा लगता है कि अब वह फुल मस्ती के मूड में हैं।
हाल ही में वैसे उन्हें माइलका आरोड़ा के साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया जब उनकी कुछ फोटोज सामने आई थी। उसके बाद करीना कपूर बीते रविवार को अमृता अरोड़ा के साथ लंदना चली गई।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर फिल्म ‘गुड न्यूज’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में करीना अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। शूटिंग सेट से भी दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी है। करीना कपूर फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App










