लुधियाना-अमृतसर : केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में बेहताशा वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में सूबे में सत्ताधारी पंजाब कांग्रेस पार्टी ने राज्य भर के जिला कार्यालयों में आज मोदी की 4 साल उपलब्धियों को नजदअंदाज करके सडक़ों पर उतरते हुए विरोध में रोष प्रदर्शन किया। पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू समेत कांग्रेस के अन्य विधायकों ने गुरू की नगरी अमृतसर में भी धरना दिया। धरने के दौरान उक्त नेताओं ने कहा कि पैट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को कम करने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार पैट्रोल और डीजल की कीमतों को जीएसटी के घेरे में लेकर आएं ताकि लोगों को राहत मिल सकें। इसी क्रम में आज फिरोजपुर रोड़ स्थित मिनी सचिवालय के बाहर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, अन्य विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सडक पर उतर आए और जिलाधीश कार्यालय में काले कपडे पहन कर और काली पटिटयों के बीच रोष प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी और आक्रोश जताया। करीब दो घटे तक मिनी सचिवालय के बाहर काग्रेसियों ने प्रदर्शन करने के बाद डीसी प्रदीप अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा। रोष प्रदर्शन में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु,मेयर बलकार संधु, डिप्टी मेयर, विधायक सुरिंदर डावर, देहाती जिला प्रधान ,विधायक कुलदीप सिंह वैध, विधायक संजय तलवाड़, सतविंदर बिट्टी, कंवलजीत सिंह कडवल,सेवादल प्रमुख सुशील पराशर व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
इस अवसर पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने चेताया कि यदि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में शीघ्र रोक और महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो सरकार के किसी मंत्री को यहां घुसने नहीं दिया जाएगा और काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हठधर्मिता पर उतर आई है। सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि कर लोगों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। प्रधान गोगी ने कहा कि डीजल की मूल्य वृद्धि किसानों पर भी भारी पड़ रही है। किसान फसलों की सिंचाई के लिए महंगा डीजल खरीदने को विवश हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के दावे और वादे झूठे साबित हो चुके हैं और पेट्रोल पदार्थों की मूल्य वृद्धि से महंगाई चरम पर है। सांसद बिट्टू व प्रधान गोगी ने कहा कि भाजपा नरिंदर मोदी एक मीठा जहर है जोकि धीरे धीरे पूरे देश खोखला कर रहा है।यदि सरकार ने शीघ्र ही पेट्रो पदार्थो पर अंकुश नहीं लगाया, तो भाजपा के विरुद्ध देश व्यापी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा से परेशान जनता आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाएगी उनको सत्ता से बाहर फेंक कर जैसे पँजाब में भाजपा अकाली गठबंधन बादल सरकार को सत्ता से बाहर कर पंजाब वासियों को इनकी तानाशाही से निजात दिलाई है उसी तरह पूरे देश से भाजपा को देश की सत्ता से बाहर फेंक कर इनकी तानशाही को खत्म कर देशवासियों को निजात दिलाएंगे।इस अवसर पर भारी संखया में पार्टी के पार्षद,ब्लाक प्रधान,वार्ड प्रधान,महिला वर्कर्स,व् अन्य पार्टी के वर्कर्स भारी संखया में शामिल हुए।
– रीना अरोड़ा
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



