लुधियाना-मोगा : पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने साफ किया है कि मोगा पार्सल विस्फोट का आतंक या आतंकी कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है। लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि अभी तक यह जांच में सामने आया है कि यह कुछ उनका आतंरिक ही कुछ लगता है तथा इसकी जांच जारी है। इसके पीछे किसी आतंकी साजिश होने के सवाल पर डीजीपी बोले, नहीं इसका इससे कोई संबंध नहीं है। वहीं मकसूदां विस्फोट बारे उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई नई अपडेट नहीं है तथा मामला अभी जांच अधीन है।
पंजाब की शांति को चेतावनी बारे उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है तथा पंजाब के लोग जानते है कि ऐसे तत्वों को कैसे जवाब देना है। हार्डलाइन को समर्थन मिलने बारे उन्होंने कहा कि इसमें सियासत की जहां तक बात है, वह इसके लिए उचित नहीं है लेकिन जहां तक अमन-शांति की बात है, पंजाब पुलिस पूरी तरह समर्थ है।
दरबार साहिब समेत पवित्र गुरुद्वारों से हटाई जाए भिंडरावाले की तस्वीरें
नशे बारे उन्होंने कहा कि इस बारे में एसटीएफ लगी हुई है तथा हम जल्द ही एक मीटिंग भी करने जा रहे है तथा इसमें औैर कदम उठाए जाएंगे। पुलिस की वीडियो वायरल होने पर कहा कि जब भी पता लगता है तो कार्रवाई जरूर करते है। इस बारे समय समय पर एक्शन लिया जाता है।
एसएसपी मुक्तसर पर अकाली दल के बारे उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ऐसे मामलों पर अधिक चिंता नहीं करती और न ही किसी दबाव के तले आती है। एआईजी उप्पल बारे पूछने पर कहा कि यह एसआईटी का काम है, वो अपना काम करती है। इसमें कोई दबाव नहीं है। पुलिस स्टेशन में बदलाव बारे उन्होंने कहा कि जहां कैमरे ठीक नहंी थे, उसे करवाया जा रहा है। कार में पुलिस वालों द्वारा गाना बजाकर थिरकने बारे डीजीपी ने कहा कि पुलिस के कोड ऑफ कंडक्ट के बाहर यदि कुछ है तो कार्रवाई होती है। इस मामले में मैंने वीडियो देखी नहीं, पुलिस कमिश्नर लुधियाना इसकी जांच कर लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



