लुधियाना-माछीवाड़ा साहिब : नजदीकी गांव शताबगढ़ में पिछली रात एक महिला का बेरहमी से कत्ल किए जाने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक उक्त महिला की खून से लथपथ लाश गांव के एक किसान की पानी वाली मोटर के पास बने कमरे से प्राप्त हुई। मृतक महिला की आयु 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, परंतु पुलिस ने अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला को बहुत ही बेरहमी से कत्ल किया गया था। इस घटना का उस वक्त पता लगा जब खेतों का मालिक किसान अजमेर सिंह सुबह मोटर चालू करने के लिए आया तो उसने कमरे का दरवाजा खोला तो वहां लाश को देखकर उसके होश पुख्ता हो गए।
मोगा पार्सल विस्फोट आतंकवाद से कोई संंबंध नहीं : डीजीपी अरोड़ा
इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके के डीएसपी हरसिमरत सिंह और पुलिस स्टेशन प्रमुख इंस्पेक्टर राजेश शर्मा मोके पर पहुंचे। उन्होंने लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक शंका जताई जा रही है कि इस महिला के प्रेम संबंध चल रहे थे। जिसके चलते 3 नौजवान उसको रात को मोटर पर लेकर आएं थे, इस दौरान किसी बात को लेकर इनमें झगड़ा हो गया और महिला का कत्ल कर दिया गया। महिला का नाम संतोश कौर है, जो अमलोह पुलिस स्टेशन के गांव हिम्मतगढ़ छना की रहने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



