अमृतसर में मां-बेटी को जिंदाजी किया आग के हवाले, दुष्कर्म की आशंका

Summary :

NULL

लुधियाना- अमृतसर  : शहर के नजदीक गांव सुलतानविंड घनी आबादी दर्शन एवन्यू में बीती रात मां-बेटी के दोहरे कत्ल किए जाने की सूचना है। जबकि कातिलों ने घटना को अंजाम दिए जाने के पश्चात घर को ही आग लगाकर लाशों को जला देने का प्रयास किया। घटना रात एक बजे के बाद की बताई जा रही है। पुलिस कमीश्रर पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। लाशों का पंचनामा तैयार करके पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गगन वर्मा और उसकी 21 वर्षीय बेटी शिव नैनी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक न्यू अमृतसर स्थित दर्शन एवेन्यू के 175 जीवन निवास में हुए इस दोहरे कत्ल की सूचना पुलिस को रात डेढ़ उस समय पता लगा, जब घर से आग की लपटें राहगिरि और पड़ोसियों ने देखी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाई। आग बुझाने के बाद घर के पहले फ्लोर पर युवती का नग्न शव पड़ा था, जबकि नीचे की मंजिल में उसकी मां का पूरी तरह सड़ चुका शव पड़ा था। पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की आशंका जताई है।

दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरी पेनल ने किया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला गगन वर्मा जो शिक्षा विभाग में नौकरी करती थी और उसकी बेटी बीएड की छात्रा थी। गगन वर्मा जंडियालागुरू के सरकारी स्कूल में हैड क्लर्क की जिम्मेदारी संभाल रही थी जबकि उसका बेटा कनाडा में रहता है। अन्य पारिवारिक सदस्य भी पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पता चला है कि मां-बेटी के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उनका कत्ल करने की कोशिश हुई। इस उपरांत दोनों को जिंदा जला दिया गया। मृतक गगन ने दो बार शादी की थी और दोनों बार ही वह तलाक की परिस्थितियों से गुजर चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

– सुनीलराय कामरेड

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team