Navjot Kaur Sidhu News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस उनके द्वारा 7 और 8 दिसंबर को दिए गए उन बयानों के खिलाफ है, जिनमें रंधावा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।
नोटिस के अनुसार, नवजोत कौर सिद्धू ने मीडिया में दावा किया था कि राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी रहते हुए रंधावा ने पार्टी टिकटों के वितरण में पैसों का लेनदेन किया और कथित भ्रष्टाचार किया। रंधावा की ओर से कहा गया है कि ये आरोप पूरी तरह झूठे, निराधार और दुर्भावना से प्रेरित हैं।
Punjab news today: ‘सिद्धू के बयान से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा’

नोटिस में कहा गया है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा का एक लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। वे पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उनका कहना है कि सिद्धू के बयान से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। मानसिक पीड़ा हुई है। लोगों के बीच गलत संदेश गया है। राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और यह सब जानबूझकर किया गया मानहानि का प्रयास है।
Punjab election 2026: ‘नवजोत कौर सात दिनों के अंदर माफी मांगे’

कानूनी नोटिस में नवजोत कौर सिद्धू को सात दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी जारी करने, उन्हीं मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर माफी प्रकाशित करने, जहां आरोप लगाए गए थे और आगे से कोई भी आरोप दोबारा न दोहराने की मांग की गई है।
नोटिस के मुताबिक, यदि सात दिन में माफी नहीं दी गई, तो रंधावा कानूनी प्रावधानों के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। नोटिस में कहा गया है कि सिद्धू सभी कानूनी परिणामों, हर्जाने और खर्चों के लिए जिम्मेदार होंगी। दोनों नेताओं (रंधावा और सिद्धू) के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण माने जाते रहे हैं। अब इस कानूनी नोटिस के बाद तनाव और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: CM भगवंत मान की अपील, देश के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनें और कोरियन कंपनियों को निवेश के लिए प्रेरित करें


Download Android App
Download iOS App



