नए अंदाज में Seltos देगी Sierra, Creta और Nexon को टक्कर! नया ग्रिल, प्रीमियम केबिन के साथ कल होगी लॉन्च, जानें क्या होंगे बदलाव

Summary :

New Kia Seltos Kab Launch Hogi?  साउथ कोरियन कंपनी KIA की भारतीय बाजार में दमदार कार SELTOS अब नए अंदाज और कई नए बदलाव के साथ कल लॉन्च होने वाली है। 10 दिसंबर को इस कार के नए वर्जन को सेल के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी ने इस कार के टीजर से पर्दा उठा दिया है जिसमें हेडलाइट, टेल लाइट और नए कलर के साथ पेश किया है। विस्तार से जानते है कि इस कार में क्या फीचर और बदलाव मिलेंगे। New Kia Seltos Kab Launch Hogi? KIA ने इस कार को लॉन्च करने से पहले ही टीजर…

New Kia Seltos Kab Launch Hogi?  साउथ कोरियन कंपनी KIA की भारतीय बाजार में दमदार कार SELTOS अब नए अंदाज और कई नए बदलाव के साथ कल लॉन्च होने वाली है। 10 दिसंबर को इस कार के नए वर्जन को सेल के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी ने इस कार के टीजर से पर्दा उठा दिया है जिसमें हेडलाइट, टेल लाइट और नए कलर के साथ पेश किया है। विस्तार से जानते है कि इस कार में क्या फीचर और बदलाव मिलेंगे।

New Kia Seltos Kab Launch Hogi?

New Kia Seltos Kab Launch Hogi?
New Kia Seltos Kab Launch Hogi? (source: social media)

KIA ने इस कार को लॉन्च करने से पहले ही टीजर जारी कर दिया है जिसमें Seltos के लुक, लाइट समेत कई जानकारी सामने आई है। इस कार को कल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा और कीमत की भी घोषणा की जाएगी। इस कार का भारतीय बाजार में मौजूद Compact SUV से कड़ी टक्कर होने वाली है। अगर आप भी कार लेने की सोच रहे तो जानते है इस कार में क्या फीचर मिलेंगे।

New Kia Seltos Expected Features

New Kia Seltos Expected Features
New Kia Seltos Expected Features (source: social media)

नई जनरेशन की Kia Seltos में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें कि इस कार में LED Headlight, LED DRL, LED Fog Light में बदलाव होगी वहीं रियर में शार्क फिन एंटीना, हाई माउंट स्‍टॉप लैंप और नया बंपर देखने को मिलेगा। मस्क्युलर फ्रंट डिजाइन, नया ग्रिल, फ्लश डोर हैंडल दिया जाएगा। जिससे इस कार का नया लुक बाजार में गर्दा उड़ाने को तैयार है।

New Kia Seltos Interior

फ्रंट में बोल्ड लुक औऱ कई नए बदलाव के साथ ही केबिन भी प्रीमियम मिलने वाला है। माना जा रहा है कि इस कार में नया डैशबोर्ड, बड़ी टचस्क्रीन डिस्पले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, कार प्ले और पैनोरमिक सनरुफ समेत कई फीचर मिलने की संभावना है जिससे दमदार लुक के साथ ही यह कार प्रीमियम एहसास भी दिलाएगी।

New Kia Seltos Price

New Kia Seltos Price
New Kia Seltos Price (source: social media)

इस कार के फीचर में बदलाव के साथ ही इंजन में बदलाव की संभावना नहीं है। माना जा रहा है कि इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, टर्बो पेट्रोल इंजन औऱ 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। कीमत की बात करें तो शुरूआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और अधिकतम 20 लाख रुपये तक जा सकती है।

ALSO READ: Honda Civic Type R में ऐसा क्या? जिसे देखते ही धड़कने लगता है दिल ? भारत में लॉन्च की चर्चाएं तेज!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।