कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से एक अप्रैल को रिहा किए जा सकते हैं। यह जानकारी उनके अधिवक्ता एचपीएस वर्मा ने शुक्रवार को दी। वर्ष 1988 के रोड रेज के मामले में 59 वर्षीय सिद्धू एक साल जेल की सजा काट रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने पटियाला की एक अदालत में आत्मसर्मण कर दिया था जिसके बाद उन्हें पिछले साल 20 मई को जेल भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि जेल के अदंर सिद्धू के अच्छे आचरण की वजह से उनकी रिहाई तय समय से पहले हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देश में क्या कहा
उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि अपर्याप्त सजा देने के लिए दिखाई गई कोई भी सहानुभूति न्याय प्रणाली को और अधिक नुकसान पहुंचाएगी और इससे कानून के प्रभाव के प्रति जनता के भरोसे पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस घटना में 65 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी। वर्मा ने कहा कि पंजाब जेल नियमावली के मुताबिक अच्छे चालचलन वाला दोषी छूट पाने का हकदार है। वर्मा ने कहा कि बहुत अधिक संभावना है कि उन्हें शनिवार को पटियाला जेल से रिहा कर दिया जाएगा।



Download Android App
Download iOS App



