राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की आज पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी हुई है। एजेंसी ने नशा तस्करी से जुड़े तार एवं विदेशों से आए कॉल को लेकर जांच-पड़ताल की है। एनआईए की टीम ने सबसे पहले सुबह पांच बजे रेगर बस्ती में बलजीत सिंह से पूछताछ की। इस शख्स की बेटी की आज ही शादी है। इस दौरान एनआईए की टीम उनके घर दाखिल हुई। उस शख्स का कहना है कि 10-15 दिन पहले उसकी बेटी के फोन पर विदेश से कॉल आया था। इस संबंध में एनआईए के अधिकारी पूछताछ करने आए थे। तब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। अधिकारियों ने बलजीत के मोबाइल की भी जांच की। बताया जा रहा कि बलजीत सफाई सेवक हैं। वो एक ठेकेदार के पास काम करते हैं।
मानसा में दो लोगों के यहां छापे
मानसा में एनआईए की टीम ने विशाल सिंह और मेहशी बॉक्सर के घर पर छापेमारी की। विशाल सिंह पटियाला जेल में बंद हैं। उसके अर्श डल्ला से संबंध बताए जाते हैं। वहीं, महेशी बॉक्सर पूर्व खिलाड़ी हैं। उनके तार नशा तस्करी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
बठिंडा में इन लोगों के यहां पहुंची टीम
बठिंडा में संदीप सिंह ढिल्लों कोठा गुरु, बॉबी मोड मंडी, झंडेवाला में छापेमारी हुई। श्री मुक्तसर साहिब में मलोट रोड पर अमनदीन के घर में छापा पड़े हैं, जो नाभा जेल में बंद है। उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।
मुक्तसर में पांच घंटे चली जांच-पड़ताल
मुक्तसर के बठिंडा-मलोट रोड स्थित एक शख्स के घर छापेमारी हुई। यह छापा करीब पांच घंटे चला। जिस अमनदीप के घर रेड हुई है, वो नाभा जेल में बंद है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज है। टीम ने कुछ सामान बरामद किया है। इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा कि एनआईए टीम द्वारा अमनदीप के नशा तस्करों के साथ संबंधों को खंगाला जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



