Anurag Kashyap की बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शन में बनठन कर पहुंचीं Kalki, हाथों में रचाई मेहंदी

Summary :

Anurag Kashyap की बेटी की शादी में Kalki ने रचाई मेहंदी

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ससुर बनने वाले हैं। उनकी बेटी आलिया कश्यप आज शादी के बंधन में बंधेंगी। आलिया अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर के साथ शादी कर रही हैं। आलिया और शेन की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी हो चुकी हैं और दोनों की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परिवार के सदस्यों से लेकर करीबी दोस्त तक पहुंचे और खूब एंजॉय किया। अनुराग कश्यप की बेटी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में उनकी बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर ने भी खूब एंजॉय किया। और तो और अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस कल्कि केकलां भी आलिया के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं।

आलिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचीं कल्कि

मंगलवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में आलिया और शेन की इंगेजमेंट पार्टी रखी गई, जिसमें कल्कि केकलां भी पहुंचीं। इवेंट के लिए कल्कि ने ग्रीन कलर की धोती और क्रॉप टॉप पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। बालों का बन बनाए, पोटली बैग के साथ कल्कि ने अपना लुक पूरा किया। बता दें, आलिया, अनुराग कश्यप और आरती बजाज की बेटी हैं। आरती से तलाक के बाद अनुराग कश्यप ने कल्कि से शादी की थी, लेकिन दोनों शादी के चार साल बाद ही अलग हो गए। हालांकि, अब भी दोनों के बीच दोस्ती कायम है।

आज है अनुराग कश्यप की बेटी की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेन और आलिया 11 दिसंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स के बॉम्बे क्लब में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वे पिछले चार साल से डेटिंग कर रहे हैं. पिछले साल मई में दोनों की सगाई हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अगस्त 2023 में अपनी करीबी रिश्वतेदारों के लिए सगाई की पार्टी रखी.

वहीं अनुराग और कल्कि की बात करें तो ‘देव डी’ और ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ में अनुराग के साथ काम कर चुकीं कल्कि ने 2011 में निर्देशक के साथ शादी की थी. हालांकि, 2015 में दोनों अलग हो गए. कल्कि ने कहा है कि वो और अनुराग तब से अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने ये भी कहा कि तलाक के बाद के शुरुआती कुछ साल मुश्किल भरे थे, लेकिन उन्हें एक-दूसरे की जिंदगी के बारे में जानने के लिए कुछ समय अलग रहने की जरूरत थी.

कल्कि के साथ अनुराग की ये दूसरी शादी थी. इससे पहले उन्होंने फिल्म एडिटर आरती बजाज से शादी की थी, जिनसे उनकी बेटी आलिया कश्यप हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।