पंजाब के मोहाली में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद पंजाब में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 39 हो गए हैं। मोहाली के उपायुक्त गिरीश दायलन ने बताया कि इस व्यक्ति को छह दिन पहले पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया, “सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब वह कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए गए हैं।” उन्होंने कहा, “हम उनके संपर्क में आए सभी लोगों का पता कर रहे हैं और उनकी जांच कराई जाएगी।” इसी के साथ, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है।
Coronavirus : अमेरिका में अब तक 2475 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ट्रम्प ने बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि
रविवार शाम को, कोविड-19 के 62 वर्षीय मरीज की अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। यह राज्य में कोरोना वायरस से दूसरी मौत थी।इन 39 मामलों में से 19 नवांशहर, सात मोहाली से, छह होशियारपुर, पांच जालंधर और एक-एक मामला अमृतसर और लुधियाना से सामने आया है। इनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है और एक को दूसरी जांच रिपोर्ट ठीक आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


Download Android App
Download iOS App



