PM मोदी ने फिट रहने के लिए लोगों से की योग करने की अपील, ट्वीटर पर जारी किया वीडियो

Summary :

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं न तो फिटनेस विशेषज्ञ हूं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ। योग का अभ्यास करना कई वर्षों से मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है।’’

देश भर में लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फिटनेस को लेकर सोमवार को ट्वीटर पर एक वीडियो जारी करके बताया कि खुद को फिट रखने के लिए वह कौन से योग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से फिट रहने के लिए योग करने की अपील भी की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि  ‘‘रविवार को ‘मन की बात’ के दौरान किसी ने मुझसे फिटनेस दिनचर्या के बारे में पूछा था तो आज मैंने योग वीडियो को साझा करने के बारे में सोचा।’’उन्होंने कहा कि ‘‘ मुझे उम्मीद है कि आप भी नियमित रूप से योगाभ्यास करना शुरू करेंगे। ’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं न तो फिटनेस विशेषज्ञ हूं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ। योग का अभ्यास करना कई वर्षों से मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है।’’प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें यकीन है कि कई लोगों के पास फिट रहने के अन्य तरीके भी हैं, जिन्हें उन्हें दूसरों के साथ भी साझा करना चाहिए।

मध्य प्रदेश : कोरोना वायरस के 8 नये पॉजिटिव मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 हुई

बता दें कि रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं और अपनी फिटनेस का कैसे ख्याल रखते हैं? इस पर मोदी ने योग का जिक्र करते हुए कहा था कि वह अपने योगाभ्यास के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर डालेंगे। इससे आम लोगों को भी कुछ फायदा हो सकता है।

Desk Team