लुधियाना-अमृतसर : पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र जिला गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक सीमा की कंटीली तारों के जरिए पड़ोसी मुलक पाकिस्तान से सुबह-सवेरे साढ़े 5 बजे के करीब भारत में जबरदस्ती दाखिल होने वाली 32 वर्षीय पाकिस्तानी मोहतरमा गुलशन जो बीएसएफ की गोली का शिकार हो गई थी, की आज अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में मौत हो गई। गुलशन का ब्लड प्रेशर लगातार कम होता चला गया, परिणामस्वरूप उसने दम तोड़ दिया। हालांकि डॉक्टरों ने सर्जरी करके उसकी हिप में फंसी गोली निकाल दी थी। इसके अलावा गायनी डॉक्टर उसका ट्रीटमेंट किया, लेकिन इसे बचा नहीं सके।
दरअसल, यह महिला बीते दिनों डेरा बाबा नानक सीमा से भारत प्रवेश कर रही थी। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया, पर वह रुकी नहीं। ऐसे में बीएसएफ के जवानों ने गोली चलाई। गोली उसकी हिप पर लगी, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचा।
‘पाकिस्तान जिंदाबाद ’ का नारा लगाने वाले कश्मीरी युवक ने धुनाई के बाद थामा तिरंगा- बोला, ‘भारत जिंदाबाद ’
गंभीर हालत में पाकिस्तानी महिला को पहले सेना के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था फिर बाद में गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर लाया गया। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि कई दवाएं देने के बावजूद उसका ब्लडप्रेशर सामान्य नहीं हो रहा था। शुक्रवार सुबह उसका ब्लड प्रेशर बेहद निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
इधर, गुलशन की मौत की जानकारी बीएसएफ को दे दी गई है। उसका शव मेडिकल कॉलेज स्थित डेड हाउस में रखा गया है। संभावना है कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। गौरतलब है कि डेरा बाबा नानक पुलिस ने गुलशन के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी। उस पर अवैध रूप से सीमा पार करने का आरोप था। डेरा बाबा नानक पुलिस इंतजार में थी कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए, ताकि उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा सके। बीएसएफ के अधिकारी भी यह जानकारी जुटा नहीं पाए कि वह भारत में किस मंशा से दाखिल हुई थी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



