लुधियाना- अमृतसर : सरहद पार बसे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए कई दिनों से काम करने वाले मोगा के रहने वाले भारतीय युवक रवि कुमार को स्टेट स्पैशल आपरेशन सैल ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर काम करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रवि कुमार पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप लगे है।
फिलहाल सेना के साथ स्पैशल आप्रेशन सैल ने संयुक्त अभियान के तहत मोगा के गांव ढालेके रहने वाले रवि कुमार को आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ इंसपेक्टर गुरिंद्र पाल सिंह ने चाटीविंड क्षेत्र से गिरफतार करके अदालत के निर्देशों उपरांत पुलिस रिमांड पर लिया है। रवि कुमार पर पिछले सात महीनों से फेसबुक द्वारा जासूसी करने के आरोप लगे है और गुप्तचर एजेंसिया इस मामले में गहन जांच पड़ताल में जुटी है। रवि पर अधिकृत गुप्त कानून और आईपीसी के कुछ सेक्शनों के तहत मामला दर्ज हुआ है।
रवि कुमार को न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत में आज पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रवि के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज और संवेदनशील जानकारियां मिलीं। बताया जाता है कि इसकी भनक मिलेट्री इंटेलिजेंस को लगी। इसके बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल व मिलेट्री इंटेलिजेंस ने अपना जाल बिछाया। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि रवि कुमार से पूछताछ का अभी कई जानकारियां लेनी है।
पुलिस का कहना है कि रवि से पूछताछ में कई जानकारियां मिलने की संभावना है। पुलिस और जांच एजेंसियां उससे पता करने का प्रयास करेगी कि उसने अब तक आईएसआई को क्या जानकारियां दी हैं। इसके साथ पंजाब में आइएसआइ के जाल का भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



