लुधियाना-पटियाला : डेढ़ दशकों से कबूतरबाजी का दंश झेल रहे पोप गायक दलेर महेंदी को पटियाला की अदालत ने दो हफते पहले जो सजा सुनाई थी, उस संबंध में दलेर महेंदी ने अपने वकील बरजिंद्र सिंह सोढी द्वारा पटियाला की सेशन अदालत में अपील दायर की है। मानयोग अदालत ने उस अपील को मंजूर करते हुए मामले की अगली सुनवाई 18 मई डाली है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 मार्च को कोर्ट ने दलेर महेंदी को इस मामले में 2 साल की कैद और 2 हजार रूपए आर्थिक दंड की सजा सुनाई थी। दलेर महेंदी के वकील बलङ्क्षजद्र सिंह सोढी ने बताया कि पटियाला सेशन कोर्ट ने अपील स्वीकार करते हुए सजा पर रोक लगाई है। अब पटियाला सेशन कोर्ट इस पूरे मामले पर ध्यान देंगी। उधर अदालत के फैसले के बाद दलेर महेंदी ने पटियाला के गुरूद्वारा दुख निवारण साहिब में जाकर माथा टेका और सोशल मीडिया पर वीडियो सांझी करते हुए कहा कि सेशन कोर्ट ने जो अपील स्वीकार की है, वाहे गुरू तेग बहादुर जी की कृपा के साथ सबकुछ ठीक हुआ है।
स्मरण रहे कि जिस वक्त दलेर महेंदी को सजा घोषित हुई थी, उसमें बुलबुल मेहता नामक आरोपी को बरी कर दिया था जबकि दलेर के भाई किशमशेर महेंदी और ध्यान सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है और इस मामले में 2 आरोपी पहले ही भगौड़े करार दिए गए है। वर्ष 2003 में पुलिस स्टेशन सदर की पुलिस ने गांव बलबेड़ा हलका सनोर के रहने वाले बखशीश सिंह की शिकायत पर दलेर महेंदी, उनके भाई किशमशेर सिंह, ध्यान सिंह बुलबुल मेहता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। बख्शीश सिंह का कहना था कि दलेर महेंदी ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रूपए लिए थे, इस पश्चात ना तो उन्हें विदेश भेजा गया और ना ही पैसे वापिस किए गये।
– सुनीलराय कामरेड
देश का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



