लुधियाना-पटियाला : शाही शहर के नाम से विख्यात पटियाला में एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ मकान मालिक द्वारा जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। मासूम द्वारा जब पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की गई तो उसकी मां ने बच्ची को अस्पताल ले जाकर जांच करवाई, जहां यह मामला सामने आया कि मासूम बच्ची के साथ जबरदस्ती की गई है। दुखी होकर मां ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने उसे बताया कि मकान मालिक बच्ची को अपने साथ ले गया था।
पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची तो दोषी मकान मालिक फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त बच्ची की मां के बयान को आधार बनाते हुए मामला दर्ज करके दोषी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। उधर पीडि़त बच्ची का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर में बाबू सिंह कालोनी की रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए राजिंद्रा अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया गया है। बच्ची के नजदीकी रिश्तेदारों ने बताया कि बच्ची का पिता मजदूरी करता है और मां घर-घर में जाकर काम करती है। जबकि पीडि़त लडक़ी के माता-पिता काम पर गए हुए थे तो मौका देखकर मकान मालिक ने घटना को अंजाम दिया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



