लुधियाना-बटाला : सीमावर्ती जिले वडाला ग्रंथियों से एक कि.मी. दूर गांव ग्रंथगढ़ में 2 बच्चों की संदिगध अवस्था में मौत और एक की हालत गंभीर होने की खबर प्राप्त हुई है। इस संबंध में स्थिति का जायजा लेने के लिए पत्रकारों द्वारा गांव का दौरा किया गया तो पूरा गांव भारी शोकविहुल अवस्था में पाया गया। पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा जांच जारी है जबकि मृतक बच्चों के मां-बाप और वारिसों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कादियां के नजदीक गांव ग्रंथगढ़ में घटित इस घटना से संबंधित बच्चे आपस में चचेरे भाई-बहन है। बच्चों के दादा सतनाम सिंह के उनके पोते-पोतियां जिनमें 6 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र हरजिंद्र सिंह, 8 वर्षीय अर्शदीप कौर पुत्री वजीर सिंह और 9 वर्षीय राजबीर सिंह बाहर से खेलते हुए घर वापिस आएं और रात को दूध पीकर सो गए। कुछ देर बाद ही रात को उन बच्चों को घबराहट होनी शुरू हो गई और अचानक अर्शदीप की सेहत खराब हो गई और कुछ समय बाद दूसरे बच्चों की भी हालत बिगडऩे लगी।
उन्होंने बच्चों केा तुरंत बटाला के अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां अर्शदीप और धर्मवीर की मौत हो गई जबकि दूसरे राजबीर की हालत नाजुक देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया। बच्चों के वारिसों के मुताबिक उनके घर की अवस्था अच्छी ना होने के कारण वे डाक्टरी खर्च नहीं झेल सकते, इसलिए उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।
उधर मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना के सभी पक्षों की जांच की जा रही है और प्राप्त नतीजोंके आधार पर अगली कार्यवाही की जाएंगी। मौके पर डीएसपी सुच्चा सिंह बल , एसएचओ राजबीर सिंह और चौकी इंचार्ज वडाला ग्रंथियां बलदेव सिंह घटना की जांच कर रहे है।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



