आज हम आपको बताने जा रहे है प्यार करने वाले एक ऐसे जोड़े के बारे में , जिनकी लव स्टोरी सुन आप भी रह जायेगे दंग ! जी हाँ , वैसे तो प्यार करने वालों के बारे में जितना बयां करें उतना कम है पर आज हम जिस जोड़े के बारे में बता रहे है उनकी लव स्टोरी सुन हर कोई हैरान रह गया।
आपको बता दे ये मामला पॉलैंड की विदेशी गोरी मेम का है जिसे पंजाब के युवक से प्यार हो गया और ये सात समंदर पर कर भारत आ गयी है जिसने यहाँ आकर पंजाब के छोटे से गांव पहुंचकर गरीब पंजाबी युवक से शादी रचा ली। आपको ये सुन अजीब लग रहा होगा और आप भी ये सोच रहे होंगे की आखिर ये हुआ कैसे ? तो चलिए जानते है इनकी लव स्टोरी के बारे में …
आपको बता दे कि फेसबुक एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपने जाने पहचाने लोगों से सम्पर्क कर सकते हैं और इसके साथ ही देश-विदेश के अनजाने लोगों से भी सम्पर्क कर सकते हैं। फेसबुक के माध्यम से मिलें जोड़े और उनके विवाह के कई कि स्से आपने सुने होंगे। फेसबुक प्यार की एक और अनोखी घटना इस बार पंजाब देखने को मिली। जहां देशी छोरे को विदेशी छोरी से प्यार हो गया।
बस फिर क्या था फेसबुक पर दिल मिला तो पॉलैंड की विदेशी गोरी मेम ने पंजाब के छोटे से गांव पहुंचकर गरीब पंजाबी युवक से शादी रचा ली। गांव में पहली दफा गोरी दुल्हन को देखने वाले लोगों का घर पर जमावड़ा लगा रहता है। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे से बात करने के लिए भाषा सीख रहे हैं। पुराने बुजुर्गों की कहावत है कि जोडिय़ां ऊपर वाला बनाता है, ऐसा ही कुछ हुआ नजदीकी गांव गन्ना पिंड के शाम सुंदर (38) के साथ।
शाम सुंदर जो पहले से शादीशुदा था और 4 वर्ष पहले उसकी पत्नी का देहांत हो गया था। उसकी एक 10 वर्ष की एक बेटी भी है। शाम सुंदर ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसे फेसबुक पर पॉलैंड की इवोना वाना सिक (48) से दोस्ती हो गई। इवोना भी पहले से शादीशुदा थी और उसका 18 वर्ष का एक लड़का है। दोनों अपनी-अपनी भाषा में मैसेज लिखकर गूगल के माध्यम से ट्रांसलेट करके एक-दूसरे को मैसेज भेजते थे। फिर दोनों ने एक-दूसरे को देखने के लिए वीडियो कॉलिंग की। इवोना को शाम सुंदर इस कद्र भा गया कि उसने उसे अपना जीवन साथी चुनने की पेशकश कर दी।
शाम सुंदर को खुद पर यकीन नहीं हो रहा था कि विदेश की रहने वाली वहां की जमपाल अमीर घराने की औरत उसे इस तरह शादी की ऑफर दे देगी। इवोना ने वहां अपने पॉलैंड पति को सारी बात बताकर उससे तलाक ले लिया और गत 22 फरवरी को पहली बार जहाज से फिल्लौर में पड़ते गांव गन्ना पिंड पहुंच गई और 23 फरवरी को दोनों ने गुरुद्वारे में शादी कर ली।
वही ,इवोना का कहना है कि पंजाब के लोग, यहां की भाषा और कल्चर उसे बहुत पसंद आई। भाषा सीखने के साथ-साथ वह पंजाबी खाना बनाना, खासकर सरसों का साग, रोटी सिख रही है। अपनी जेठानी से पंजाबी गिद्दा, किकली और अन्य चीजें सीखकर उसे काफी खुशी महसूस हो रही है। 12 मार्च को इवोना पोलैंड चली जाएगी और कुछ दिन बाद पति को वहां से लीगल डॉक्यूमेंट्स भेजकर बुलाएगी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App









