चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि वे सतलुज-यमुना लिंक कैनाल (एसवाईएल) के मुददे को सत्ता की सीढ़ी न बनाए, क्योंकि आज जो कोई भी दल इस मामले पर राजनीति करेगा, तो जनता समझदार है। इसलिए राजनीतिक दलों को इस मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम एसवाईएल के पानी की एक-एक बूंद को नहीं छोडेंंगे और यह हमारा संकल्प हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यहां हरियाणा विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना उत्तर दे रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष के लिए एसवाईएल का मतलब व मंत्र ‘सत्ता यूं लूगा’ है और विपक्ष के लिए एसवाईएल एक बोतल के जिन्न की तरह है, जब विपक्ष के लोग सत्ता में होते हैं तो यह जिन्न बोतल में बंद हो जाता है और जब ये लोग विपक्ष में होते हैं तो यह जिन्न बोतल से बाहर आ जाता है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



