लुधियाना-गुरदासपुर : जिला पुिलस की तरफ से नाभा जेल ब्रेक मामले में कई बड़े खुलासे किये है। पुलिस की तरफ से अहम तौर पर उस गाड़ी को बरामद कर लिया है, जिस गाड़ी में सवार होकर विक्की गौंडर के साथी नाभा जेल ब्रेक कर विक्की गौंडर को भगा कर ले गए थे और बरामद गाडी एक अकाली दल पार्टी के सरपंच से संबंधित है ।
पुलिस ने खुलासा किया है कि अकाली दल के सरपंच व उसके एक साथी को गाडी समेत काबू कर लिया है। अहम बात यह है यह अकाली सरपंच अलग अलग राज्यों में गाडियों की लूट करता था और आगे इन गैंगस्टर्स को वारदात करने के लिए देता था। यह सब खुलासे पुलिस रिमांड में गैंगस्टर विक्की गौंडर के खास साथी ज्ञान खरलावाले की तरफ से किये गए है।
डीएसपी देवदत्त ने बताया कि गुरदासपुर पुलिस की तरफ से पिछले कुछ दिन पहले 10 जून को गैंगस्टर विक्की गौंडर के खास साथी रविंदर सिंह उर्फ ज्ञान खरलावाला को काबू किया था। वहीं, पुलिस की तरफ से ज्ञान खरलवाले को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में पूछताछ के लिए लिया गया था। वहीं अब गुरदासपुर पुलिस ने बताया कि ज्ञान खरलावाला ने नाभा जेल ब्रेक केस में काफी खुलासे किये है। यह सामने आया है कि ज्ञान खरलवाला की तरफ से खुद गाडी में सवार होकर जेल ब्रेक करने और फिर गैंगस्टर विक्की गौंडर को भागने में शामिल था और जो पुलिस वर्दी में उसका साथी हैरी मजीठिया था। वहीं, इस वारदात में इस्तमाल होने वाली हौंडा सिटी गाडी भी पुलिस की तरफ से बरामद कर ली गयी है।
और तो और गुरदासपुर पुलिस के डी एस पी देव दत्त ने बताया कि यह गाडी गैंगस्टर्स को देने वाला और इन गैंगस्टर्स को अक्सर पनाह देने वाले एक अकाली दल पार्टी से संबंध रखने वाले गांव तलवंडी भूथनगढ के सरपंच जगरूप सिंह और उसके रिश्तेदार गगन सिंह को भी गिरफतार किया गया है। यह वही गैंगस्टर्स है जो ज्ञान खरलवाला की गिरफ्तार के दौरान भाग गए थे। डी एस पी ने यह बताया कि ज्ञान खरलावाला की तरफ से किये गए खुलासे के चलते उन्होंने यहाँ इन गैंगस्टर्स को गाडिया व पनाह देने वाले सरपंच जगरूप सिंह और उसके रिश्तेदार गगन सिंह को गिरफ्तार किया है।
वहीं इन दोनों से नाभा जेल ब्रेक में इस्तमाल हुई हौंडा सिटी के इलावा तीन छीनी हुई गाडियां ,क्रेटा , इनोवा ,स्कार्पियो भी बरमाद हुई है जबकि पुलिस ने बताया कि जगरूप सिंह और गगन सिंह दूसरे जिलों और राज्यों में पिस्तौल की नोक पर गाडियों की लूट करता था और फिर यह गाडिया गैंगस्टर को दे देता था।
जिस पर सवार हो वह अलग अलग वारदातों को अंजाम देते थे और जो हौंडा सिटी बरामद हुई है वह हरिके पत्तन से छीनी गयी थी। वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि आगे आने वाले दिनों में और भी बड़ेे खुलासे होने की उम्मीद है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App








