जालंधर : पंजाब पुलिस ने हत्या और फिरौती की वारदातों में वांछित कुख्यात भालू गिरोह के सरगना सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जालंधर पुलिस आयुक्त परवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि कुख्यात बदमाश गुरशरण सिंह उर्फ भालू 12 हत्याओं सहित 15 गंभीर मामलों में वांछित है तथा पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित किया हुआ था। श्री सिन्हा ने बताया कि उक्त गिरोह लोगों में भय पैदा कर फिरौती वसूलता था।
उन्होने बताया कि पंजाब विधान सभा चुनावों दौरान भालू गिरोह ने अपने विरोधी गैंगस्टर पंचम पर हमला किया था जिसमें पंचम गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह गिरोह एक बार फिर से पंचम को मारने के लिए योजना बना रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान गुरशरण सिंह उर्फ़ भालू हरजीत सिंह हैप्पी, परमजोत सिंह भाउ, मोहित गुप्ता, विशाल शर्मा, मनमोहन सिंह उर्फ़ ढाबा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, तीन मैग्जीन और 11 कारतूस बरामद किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



