लुधियाना-जीरा : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा नशेड़ी कहे जाने पर रोष में आएं विधानसभा हलका जीरा के कांगे्रसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने गांव ठॅठा किशन सिंह में आज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाएं टैस्ट कैंप में जाकर लोगों के सामने डोप टैस्ट करवाया और इसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
सुखबीर सिंह बादल द्वारा टैस्ट ना करवाएं जाने से विधायक जीरा ने कहा कि अगर सुखबीर बादल ने एक महीने के अंदर- अंदर डोप टैस्ट नहीं करवाया तो वह एक मार्च से पंजाब के 117 विधानसभा हलकों में जाकर ‘सुक्खा अमली’ कहने के लिए हस्ताक्षर मुहिम चलाएंगे।
पंजाब ने राजकोषीय हालत की बेहतरी के लिए राहत पैकेज की मांग की
उधर विधायक कुलबीर सिंह जीरा द्वारा पूर्व पंजाब के उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के डोप टैस्ट पर प्रतिक्रिया देते शिरोमणि अकाली दल टकसाली के वरिष्ठ उपप्रधान डॉ रतन सिंह अजनाला ने कहा,अगर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल नशेड़ी नहीं है, तो वह जीरा द्वारा लगाए गए कैंप में जाकर अपना डोप टैस्ट अवश्य करवाएं।
स्मरण रहे कि पत्रकारों द्वारा डोप टैस्ट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा को पहचानने से इंकार करते भडक़ गए थे क्योंकि जीरा ने सुखबीर बादल को अपने साथ डोप टैस्ट करवाने को ललकारा था। जीरा ने यह भी कहा था कि जो शख्स अपने बाप प्रकाश सिंह बादल को नहीं जानता, वह उन्हें कैसे पहचानेंगा। हलका विधायक जीरा ने पिछले दिनों नशों के विरूद्ध सार्वजनिक तौर पर आवाज उठाई तो जीरा को पार्टी की सदस्यता से बरखास्त कर दिया गया।
इस दौरान उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को नशेड़ी कहा था, इसी कारण आज जीरा ने सुखबीर बादल के आगमन पर अपने ही इलाके में डोप टैस्ट करवाकर स्वयं को नशामुक्त साबित किया।
इस दौरान बेअदबी की घटनाओं को लेकर कांग्रेसी वर्करों ने सुखबीर बादल को काली झंडियां दिखाई और काफी नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त कड़े हुए थे और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को एक दूसरे के दर्शन तक नहीं करने दिए और स्थिति काबू में रही।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



