चंडीगढ़ : फरीदकोट केंद्रीय कारागार में कैद हत्या के एक आरोपी ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक वीडियो अपलोड कर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि गोविंद सिंह नाम के कैदी ने वीडियो अपलोड करने के लिए किसी अन्य कैदी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया।
इसमें देखा जा सकता है कि वह मुख्यमंत्री को धमकी दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फरीदकोट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और गोविंद तथा कुलदीप सिंह (जिसका मोबाइल इस्तेमाल किया गया) के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



