पंजाब के होशियारपुर जिले में गेहूं की कम पैदावार से परेशान 40 वर्षीय एक किसान ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को पद्दी सुरा सिंह गांव में हुई।
घटना स्थल पर सुसाइड नोट हुआ बरामद
पुलिस उपाधीक्षक (गढ़शंकर) नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कहा है कि वह इस मौसम में गेहूं की पैदावार कम होने के कारण यह कठोर कदम उठा रहा है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में समय से पहले लू चलने के कारण अनाज की पैदावार कम हुई है।
किसान पर आठ लाख का था कर्ज
जानकारी के मुताबिक मंजीत के पास खेत का एक टुकड़ा है और उसने 18 एकड़ और जमीन ठेके पर ली थी। उस पर बैंक का 17 लाख रुपये का कर्ज है।मंजीत के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और भाई सरबजीत हैं। सरबजीत ने राज्य सरकार से अपने भाई के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Download Android App
Download iOS App