लुधियाना-तरनतारन : पंजाब के सीमावर्ती जिला तरनतारन के अंतर्गत गांव केरो में एक ही परिवार के 5 सदस्यों का बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कत्ल किए जाने की खबर मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है। मृतकों की पहचान गांव के ही कुख्यात ड्रग तस्कर ब्रिजलाल और उसके परिवारिक सदस्य बताए जा रहे है। जिनमें ब्रिज लाल धत्तू समेत उसके कुंवारे लडक़े बंटी, पुत्रवधू अमन, जस्सी और एक नौकर गुरसाहिब सिंह की तेजधार हथियारों से कत्ल हुआ है। हत्या के समय ब्रिज लाल के दोनों शादीशुदा लडक़े घर में नहीं थे।
ब्रिज लाल और उसके लडक़े बंटी के शव एक ही कमरे में खून से लथपथ पड़े थे जबकि दूसरे कमरे में पुत्रवधू अमन और अन्य क मरे में छोटी पुत्रवधू जस्सी का शव फर्श पर पड़ा था। साथ वाले कमरे में नौकर गुरसाहिब सिंह का शव पड़ा था। उसका गला बुरी तरह से काटा गया था।
प्रथम दृष्टि में जांच के दौरान हत्याओं का शक उसके छोटे बेटे पर हो रहा है, जिसे पुलिस ने मौके से नशे से धुत हालत में पकड़ा था। ब्रिजलाल पर पूरे क्षेत्र में नशे का रैकैट चलाने का आरोप था। हत्याएं ड्रग व शराब माफिया से जुड़े ब्रिज लाल धत्तू व परिवार के तीन सदस्यों व एक नौकर की हुई है। नशे के आदी उसके दो शादीशुदा बेटे नशा छ़ुडा़ओ केंद्र में इलाज के लिए दाखिल है।
इन हत्याओं के बाद गांव के बाद आसपास के पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। बताया जाता है कि ब्रिज लाल की पत्नी रंजीत कौर को नशा बेचने के मामले में दस साल की सजा हुई थी और 22 मई को उसकी अमृतसर जेल में मौत हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर डीएसपी कुलजिंदर सिंह , थाना प्रभारी अजय खुल्लर समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया गया।
अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया कि हत्या की वजह क्या और वारदात को किन लोगों ने अंजाम दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि हत्याओं का कारण शराब माफिया से विवाद है। बताया जाता है कि ब्रिज लाल धत्तू के खिलाफ अवैध शराब का कई मामले दर्ज है और उसके बेटे के खिलाफ भी ऐसे ही मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर ब्रिज लाल के छोटे बेटे को पूछताछ के लिए जब हिरासत में लिया। उस समय वह पूरी तरह नशे में झूम रहा था। बदमाशों ने घर के एक कमरे का सामान भी पूरी तरह से बिखेरा था, जिससे लगता है कि लूट का मामला भी की हो सकता है। एसएसपी ध्रुव दहिया और एसपी जगजीत सिंह वालिया भी मौके पर पहुंचे और मामले से जल्द पर्दा उठने की बात कही। दूसरी ओर मामले में अवैध संबंध की बात भी की जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



