लुधियाना-फरीदकोट : पंजाब में हुई श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और उसके बाद बहिबल कलां में सिख संगत द्वारा दिए गए रोष धरना- प्रदर्शन के बाद पुलिस फायरिंग में दो सिख नौजवान किशन भगवान और गुरदीप सिंह की मौत के बाद बहिबल कलां गोलीकांड में विशेष जांच टीम द्वारा नामजद किए गए दोषी सुहेल सिंह बराड़ और पंकज बांसल मालिक पंकज मोटर की पुलिस रिमांड खत्म होते ही जहां डयूटी मजिस्ट्रेट अरविंद्र सिंह सिंधिया की अदालत ने 14 दिनों के लिए अदालती हिरासत में जेल भेजने का हुकम दिया है, वही आज पुलिस ने कोटकपूरा गोलीकांड में बड़ी कार्यवाही करते हुए सिटी कोतवाली कोटकपूरा के पूर्व एस.एच.ओ इंस्पेक्टर पंधेर को गिरफतार करके डयूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। डयूटी मजिस्ट्रेट अरविंद्र सिंह सिंधिया द्वारा गुरदीप सिंह पंधेर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का हुकम दिया।
स्मरण रहे कि गोलीकांड के वक्त गुरदीप सिंह पंधेर सिटी कोतवाली कोटकपूरा में एसएचओ के पद पर तैनात थे। जबकि विशेष जांच टीम द्वारा सुहेल सिंह बराड़ को 16 जून को जबकि पंकज बांसल क ो 20 जून को गिरफतार किया गया था। अदालत इसी मामले में अगली सुनवाई 8 जुलाई को करेंगी। विशेष जांच टीम के सदस्य आईजी कंवर विजय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि समूची जांच र्निपक्ष तरीके से की जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



