लुधियाना-अबोहर : अबोहर के नजदीक गांव बजीदपुर कटियांवाली में कार में लगे गैस सिलेंडर फटने के कारण एक शख्स की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में हुए विस्फोट की धमक बहुत ज्यादा थी और हादसे के दौरान समस्त कार सडक़ राख हो गई।
जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर मंगलवार रात एक कार में रखे गैस सिलेंडर से ब्लास्ट होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी।
सिलेंडर फटने से हुआ धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। गांव बजीतपुर कटियांवाली निवासी श्रीराम (48) पुत्र सुलतान राम रात करीब 12 बजे अपनी कार से खेत में गया था। करीब 12.30 बजे गांव के लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। जाकर देखा तो गन्ने के खेत में आग लगी हुई थी और श्रीराम का शव खेतों में दूर जाकर गिरा पड़ा था। उसकी कार सिलेंडर फटने से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी, जिस पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। यह भी पता चला है कि मृतक श्रीराम अपने रिश्तेदार के विवाह के कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था कि रास्ते में यह हादसा हो गया।
थाना सदर के प्रभारी बलजिंदर सिंह व एसपी अमरजीत सिंह मटवाणी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंदेशा है कि कार में रखा सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक श्रीराम दूध की सप्लाई का काम करता था और दूध की गाड़ी को रवाना कर खेत में गया था। मृतक दो बच्चों का पिता है।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



