Punjab AGTF को मिली बड़ी सफलता, कई अपराधों में शामिल दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Summary :

पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (AGTF) ने कई अपराधों में कथित तौर पर शामिल, एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आरोपी दो फरार गैंगस्टर के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे। AGTF एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए आरोपी दो फरार गैंगस्टर के इशारे…

पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (AGTF) ने कई अपराधों में कथित तौर पर शामिल, एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आरोपी दो फरार गैंगस्टर के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।

  • AGTF एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है
  • गिरफ्तार लोगों से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए
  • आरोपी दो फरार गैंगस्टर के इशारे पर अपराध करते थे

AGTF ने बड़ी कामयाबी हासिल की

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘पंजाब AGTF ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गुरप्रीत लेहम्बर और जस्सा नूरवाला गिरोह के दो साथियों जगदीप सिंह उर्फ रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लुधियाना, जगरांव, मोगा, बठिंडा और संगरूर के इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है।’

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। उन्होंने आगे बताया, ‘रिंकू मोगा में हत्या के प्रयास के एक मामले में घोषित अपराधी है। दूसरे आरोपी बब्बू ने जून 2023 में लुधियाना के नीलों में STF के एक दल पर गोलियां चलायी थी और वह तब से फरार था।’ यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंगस्टर लेहम्बर और नूरवाला के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News