अमृतसर में अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी। पहले भी धमकियां मिलने के बाद यह घटना हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
अमृतसर में एक अकाली पार्षद की रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र का है। यहां पर अमृतसर के जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के अकाली दल के पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्षद की हत्या की मंशा से दो बदमाश बाइक से आए थे। हमलावरों ने मौका देखते हुए पार्षद पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पार्षद को निशाना बनाकर तीन से चार गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देकर मौके से बदमाश भागने में कामयाब हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल पार्षद को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पंजाब में स्कूली बच्चों को सिखाई जाएगी तेलुगू ! शिक्षक संगठन बोला ‘ये तो तुगलकी फरमान’
पार्षद का नाम हरजिंदर सिंह बताया जा रहा है। उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। जानकारी के अनुसार, 12-13 मई की रात पार्षद हरजिंदर सिंह के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो हमलावर आए थे। एक ने मोटरसाइकिल स्टार्ट की और दूसरे ने फायरिंग की। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच टीम स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



