शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को पूर्व सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के नाम की घोषणा की।
खडूर साहिब से रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा शिरोमणि अकाली दल के होंगे उम्मीदवार
पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘शिअद अध्यक्ष सुखबीर एस. बादल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा को खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। कुल 93 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।’’
SAD President S Sukhbir S Badal has announced former Cabinet Minister S Ranjit Singh Brahmpura as party candidate from Khadoor Sahib. Total announced 93. pic.twitter.com/Fgj1JkuNfe
— Dr Daljit S Cheema (@drcheemasad) December 28, 2021
ब्रह्मपुरा पिछले सप्ताह शिअद में फिर से शामिल हुए थे।
उन्होंने सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिअद (संयुक्त) को छोड़ दिया था क्योंकि वह पंजाब चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थे।