पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव होने है। इसके लिए नामांकन प्रकिया भी शुरू हो चुकी है। इसी चरण में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
अमृतसर (पूर्व) विधानसभा सीट से नामांकन भरने के बाद सिद्धू ने अकालियों पर निशाना साधते हुये पत्रकारों से कहा कि यदि दम है तो अकाली नेता बिक्रम मजीठिया अकेली अमृतसर (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ते। मजीठा सीट से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। अकालियों का एक ही धर्म है कि कैसे अपने विरोधियों पर पर्चे बनवाये जायें। जिनकी सोच ऐसी हो वे क्या शहर का और पंजाब का विकास करायेंगे। मैंने अपने सत्रह साल के राजनीतिक जीवन में एक भी पर्चा किसी के खिलाफ नहीं दर्ज कराया।
उन्होंने कहा कि मजीठिया मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने नहीं बल्कि गंद डालने आये हैं। ये झूठे और नकाबपोश लोग हैं। हार जीत तो चलो होती रहती है लेकिन यह व्यक्ति दो नंबर का आदमी है। अकाली दल के राज में केबल, रेत का पैसा कौन खाता था। क्या कभी इन्होंने पंजाब को कर्ज से उबारने के लिये रोडमैप बनाया।

धूरी विधानसभा सीट से भगवंत मान ने भरा नामांकन
आप के सांसद भगवंत मान ने भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मान ने उम्मीद जताई की उन्हें लोगों का प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



