भारतीय सुरक्षा बलों ने देश सीमा में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।बता दें बीएसएफ (BSF) के जवानों ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। सुरक्षा बल ने बताया कि ये पाकिस्तानी नागरिक पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर जिले के ठाकुरपुर गांव के पास भारतीय सीमा में एंट्री कर रहा था।
- BSF के जवानों ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक
- भारतीय सीमा में कर रहा था एंट्री
- पंजाब पुलिस को सौंपा पाक नागरिक- BSF
पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में एंट्री करते वक्त पकड़ा
शुक्रवार को बीएसएफ ने बताया कि 16 फरवरी को पंजाब के गुरदासपुर जिले में ठाकुरपुर गांव के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में एंट्री करते वक्त पकड़ा है। वो बाड़ के पास आईबी को पार कर रहा था। पूछताछ के दौरा पता चला कि वो अनजाने में भारतीय सीमा में घुस आया ता और उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक, संग्दिध नहीं मिला है। इसके बाद आरोपी को बीएसएफ की टीम ने आगे की जांच के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।


Download Android App
Download iOS App




