पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास मत हासिल करने के लिए 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। आम आदमी पार्टी (AAP) पहले दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य सरकार को गिराने के लिए आप के कुछ विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी।
मुख्यमंत्री मान इस समय जर्मनी में मौजूद है। उन्होंने वहां से एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आपने यह सुना होगा कि कैसे उन्होंने (BJP) भारी जनादेश के साथ निर्वाचित आप सरकार को सत्ता से बाहर करने के प्रयास के तहत हमारे विधायकों से संपर्क करने और उन्हें पैसे तथा अन्य प्रलोभन देने की कोशिश की।’’
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि भाजपा के कुछ नेताओं ने ‘ऑपरेशन लोटस’ (Operation Lotus) के तहत आप के सात से 10 विधायकों को पैसे तथा मंत्री पद देने के लिए संपर्क किया था।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र बुला रहे हैं, जिसमें हम यह दिखाएंगे कि निर्वाचित विधायक राज्य को उज्ज्वल बनाने के सपने को साकार करने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं…हम उस सत्र में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



