बॉलीवुड एक्टर इमरान
हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इमरान के
पास कई सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है जिनमें से वो फिलहाल ग्राउंड जीरो की शूटिंग
कर रहे हैं। ग्राउंड जीरो का निर्देशन तेजस देओस्कर कर रहे हैं, फिल्म को लेकर अब
नया अपडेट सामने आया है। इमरान हाशमी की इस फिल्म में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस की
एंट्री हो गई है जिसकी तलाश पिछले काफी वक्त से की जा रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक, तेजस देओस्कर की ग्राउंड जीरो एक आर्मी ड्रामा है जिसमें इमरान हाशमी एक
आर्मी ऑफिसर के रोल अदा करने वाले हैं। इस फिल्म में अदाकारा साईं ताम्हनकर की एंट्री हो गई है। कहा जा रहा
है कि फिल्म में इमरान हाशमी और साईं ताम्हनकर रोमांस करते दिखने वाले हैं क्योंकि
फिल्म में साईं आर्मी ऑफिसर बने इमरान की वाइफ के रोल में नजर आएंगी।
अगर ऐसा होता है तो साईं और इमरान पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करते दिखेंगे।
ऐसे में इस फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक होने
वाले है। हालांकि अभी तक साईं और जोया के फिल्म में कास्ट होने को लेकर किसी भी
तरह का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
बता दें कि इमरान हाशमी और बाकि कलाकारों ने हाल ही में श्रीनगर से अपना
शेड्यूल पूरा किया और पहलगाम में शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा खबरों के
अनुसार, इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जोया हुसैन भी अहम किरदार में दिखेंगी। वेब
सीरीज ग्रहण में जोया हुसैन ने एसपी अमृता सिंह का किरदार निभाया था। उस किरदार के
लिए एक्ट्रेस जोया की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो साईं ताम्हनकर जल्द ही मधुर भंडारकर की ‘इंडिया लॉकडाउन‘ में भी नजर आएंगी। सई तम्हंकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री
का एक जाना-माना नाम हैं, साई ने हाल ही में अपनी मराठी फिल्म ‘फख्त महिलांसाठी‘ का अनाउंसमेंट किया है। इसके अलावा उन्हें कृति
सेनन स्टारर ‘मिमी‘ में उनके प्रदर्शन के लिए
बहुत सराहना और पुरस्कार भी मिले हैं।


Download Android App
Download iOS App


.jpeg)



