पटियाला के सांसद और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रिनीत कौर शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे की सफाई के एक अभियान के दौरान बेहोश हो गईं। अधिकारियों ने इसकी सूचना दी।
प्रिनीत कौर (75) प्लास्टिक कचरे की सफाई के लिए स्वच्छता श्रमदान अभियान को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंची थीं और इसी दौरान वह बेहोश हो गईं। एक डॉक्टर ने बताया, उनके ब्लड प्रेशर की जांच की गई जो कि ठीक पाया गया।

प्रिनीत कौर ने बाद में यह कहते हुए ट्वीट किया कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत उन्होंने स्वच्छता श्रमदान की सफलतापूर्वक शुरुआत की। उन्होंने कहा, “इस पहल के तहत हम पटियाला को प्लास्टिक मुक्त बना रहे हैं। मैं सभी से इस अभियान में शामिल होने और हमारे परिवेश को साफ-सुथरा रखने में हमारी मदद करने का आग्रह करती हूं।”


Download Android App
Download iOS App



