पंजाब कांग्रेस ने कहा- 4,100 करोड़ रुपये जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी करने में देरी कर रहा केंद्र

Summary :

पंजाब कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को धमकी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ ‘भेदभाव’ करना बंद नहीं किया तो संसद के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ‘सौतेला ‘ व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य की 4,100 करोड़ रुपये की जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि जारी करने में ‘जानबूझकर देरी’ कर रही है। 
पंजाब कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को धमकी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ ‘भेदभाव’ करना बंद नहीं किया तो संसद के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। 
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा , ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार ने पंजाब को जीएसटी के तहत मुआवजे के रूप में मिलने वाले 4,100 करोड़ रुपये के भुगतान को रोक दिया है।’
उन्होंने कहा कि पूंजी जारी करने में ‘जानबूझकर देरी’ की जा रही है। जाखड़ ने बिना किसी देरी के तुरंत केंद्र से पूंजी जारी करने की मांग की है। 

Desk Team