देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में पंजाब भी शमिल है। ऐसे में पंजाब कांग्रेस ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य में करोना पीड़ितों की मदद के लिए पार्टी एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया है जहां से पार्टी नेता और कार्यकर्ता लोगों की मदद करेंगे।
सुनील जाखड़ और राज्य के स्वास्थय मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पार्टी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में सोमवार को इस कंट्रोल रूम की शुरुआत करेंगे। जाखड़ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के प्रदेश नेताओं से बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय देश और प्रदेश मुश्किल दौर से गुजर रहा है और ऐसे में सभी के सहयोग की अपेक्षा है।
पंजाब सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण टाला, कहा – पर्याप्त टीके उपलब्ध नहीं
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना पीड़ितों को हरसम्भव मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट भी दी जा रही है लेकिन इन हालातों में पार्टी ने भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए नियंत्रण कंट्रोल रूम करने का निर्णय लिया है।
सुनील जाखड़ के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में करोना से जंग लड़ रहे लोगों की हरसम्भव तरीके से मदद करें। कई ऐसे परिवार हैं जिनके सभी परिवारिक सदस्य पॉजिटिव आ गए हैं वहां खाना पहुंचाया जा सकता है और जिन्हें ऑक्सीजन, एम्बुलेंस या अन्य मेडिकल मदद की जरूरत है उन्हें भी यह मदद देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि इस काम के लिए ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के महासचिव अमनप्रीत सिंह लाली को राज्य समन्वय और प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव कर्मवीर सिंह सिद्धू को स्टेट समन्वयक लगाया गया है जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में बैठेंगे जहां हेल्पलाइन नम्बरों के माध्यम से कोई भी निवासी कॉल कर मदद मांग सकेगा।


Download Android App
Download iOS App



