पंजाब चुनाव : त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखे गए EVM, 71.95 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Summary :

विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान 20 फरवरी को सम्पूर्ण हो चुकें हैं। इन चुनाव में राज्य के 71.95 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान 20 फरवरी को सम्पूर्ण हो चुकें हैं।  इन चुनाव में राज्य के 71.95 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को त्रिस्तरीय सुरक्षा में स्ट्राँग रूम में रखा गया है। राज्य चुनाव कार्यालय से सोमवार देर रात जारी आंकड़ के अनुसार कुल 2,14,99,804 में से 1,54,69,618 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 81,33,930 पुरुष और 73,35,406 महिलाएं और 282 ट्रांसजेंडर और अन्य हैं।
सर्वाधिक मतदान वाले क्षेत्रों के आकड़ें
राज्य में सर्वाधिक मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में गिद्दड़बाहा 84.93 प्रतिशत, तलवंडी साबो 83.70 प्रतिशत और सरदूलगढ़ में 83.64 प्रतिशत हैं। इसी तरह अमृतसर पश्चिम 55.40 प्रतिशित, लुधियाना दक्षिण 59.04 प्रतिशत और अमृतसर केंद्रीय में 59.19 प्रतिशत के साथ कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्र रहे। मतदान प्रक्रिया कोविड मानकों का पालन करते हुए सम्पन्न हुई तथा इससे 24,740 मतदान केंद्रों से पीपीइ किट, फेस मास्क, दस्ताने और फेस शील्ड समेत 23 टन कोविड वेस्ट का सुरक्षित तरीके से निस्तारण किया गया। राज्य में मतदान के दौरान कुछ मामूली घटनाएं सामने आई हैं और इस सम्बंध में कुल 33 प्राथमिकी दर्ज की गई । इनमें 10 मामूली झड़प, 16 पाबंदियों का उल्लंघन, तीन मतदान सम्बंधी अपराध तथा तीन अन्य मामले और एक गोलीबारी की घटना से सम्बन्धित हैं।
तीन स्तरीय सुरक्षा निगरानी में रखे गए ईवीएम
मतदान समाप्त होने के बाद सभी ईवीएम को केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस की तीन स्तरीय सुरक्षा निगरानी में 66 स्थानों पर स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतदान के दौरान 65 बैलट यूनिट, 60 कंट्रोल यूनिट और 738 वीवीपीएटी बदली गई। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी डा.एस.करूणा राजू ने चुनाव को सफलता और शांतिपूर्वक सम्मन्न कराने के लिए सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों, पुलिस और सशस्त्र बलों, आशा, आंगनवाड़ और मिड-डे-मील वर्करों, गांव चौकीदारों तथा लोकतंत्र के इस महापर्व से संबद्ध लोगों का आभार व्यक्त किया है।

Desk Team