पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया, 18 मई से कर्फ्यू हटा दिया जायेगा

Summary :

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम को कहा कि राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन सरकार कर्फ्यू वाली पाबंदियां हटा लेगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम को कहा कि राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन सरकार कर्फ्यू वाली पाबंदियां हटा लेगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘18 मई से राज्य मे कर्फ्यू नहीं होगा। लेकिन लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा।’’ 

उन्होंने संकेत दिया कि 18 मई से कुछ हद तक सार्वजनिक परिवहन भी चलने लगेगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 18 मई से और ढील की घोषणा करेगी, लेकिन साथ ही उन्होंने राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों की मदद मांगी। 
सिंह ने कहा, ‘‘मैं 18 मई से ज्यादातर दुकानों और छोटे उद्योगों को खोलने की अनुमति दूंगा।’’ मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि इस दौरान शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 

Ujjwal Jain