पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। कुछ महीने पहले एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें वह कथित तौर पर ‘‘पैसा वसूली के लिए कोई सौदा पक्का’’ करते सुनाई देते हैं।
सरारी ने आरोपों को खारिज किया
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख प्रवक्ता मलविंदर सिंह ने बताया कि सरारी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब में विपक्षी दल ऑडियो क्लिप को लेकर सरारी को बर्खास्त एवं गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। हालांकि सरारी ने अपने विरुद्ध लगे आरोपों को खारिज किया है।


Download Android App
Download iOS App



