पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने 184 VVIP लोगों की सुरक्षा में कटौती की है। इन लोगों में पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य नेता शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) की ओर से 20 अप्रैल को जारी एक पत्र में हालांकि कहा गया है कि अदालत के विशेष आदेश पर दी गई सुरक्षा को वापस नहीं लिया जाएगा।
एडीजीपी (सुरक्षा) ने सभी रेंज के आईजी व डीआईजी, सभी पुलिस कमिश्नरों, सभी एसएसपी, एडीजीपी एसपीयू, एसओजी व सीडीओ, स्पेशल डीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस और सिक्योरिटी विंग को भेजे पत्र में कहा गया है कि वीवीआईपी लोगों को खतरे की समीक्षा करने के बाद उन्हें मिली सुरक्षाकर्मियों की संख्या में कटौती करने का फैसला किया।
चन्नी और कैप्टन अमरिंदर के परिजनों से वापस ली गयी सुरक्षा
इनमें कई वीवीआईपी ऐसे हैं, जिन्हें उनके कार्यालयों के अलावा राज्य के अलग-अलग शहरों में उनके घरों पर भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिजन, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह, पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों की पत्नी पुनीत कौर और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बेटे अर्जुन बादल प्रमुख हैं।
इन लोगों के अलावा सुरजीत सिंह रखड़ा, सुच्चा सिंह छोटेपुर, जनमेजा सिंह सेखों, बीबी जागीर कौर, गुलजार सिंह रणिके, तोता सिंह, मदन मोहन मित्तल, सोहन सिंह थंडल, राजीव शुक्ला, संतोष चौधरी, वरिंदर से सुरक्षा वापस ली गई। वहीं 54 पूर्व विधायकों की भी सुरक्षा वापस ली गई है।
इन 54 विधायकों की सुरक्षा में भी कटौती
इन विधायकों में वीर सिंह लोपोके, महेशइंदर सिंह, राजविंदर कौर भागिके, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, सुरिंदरपाल सिंह सिबला, विरसा सिंह वल्टोहा, रणजीत सिंह तलवंडी, प्रकाश सिंह भट्टी, जगबीर सिंह बराड़, अरुणेश शाकर, सविंदर सिंह, राजबंस कौर राणा, मोहिंदर कुमार रिणवा, निर्मल सिंह, जुगल किशोर शर्मा, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, बलदेव सिंह मान, बलदेव राज चावला, लखमीर सिंह रंधावा, जीत मोहिंदर सिंह, अजीत इंदर सिंह मोफर, चरणजीत कौर बाजवा, गुरचरण सिंह बोपाराय, गुरइकबाल कौर, हरचंद कौर, जोगिंदर सिंह, करण कौर बराड़, तरलोचन सिंह, केडी भंडारी, सीमा देवी, सुखजीत कौर साही, अविनाश चंद्र, बलबीर सिंह घुनस, बलजीत सिंह जलाल उस्मा, दर्शन सिंह कोटफत्ता, दीप मल्होत्रा, हरप्रीत कौर मुखमलपुर, हरप्रीत सिंह कोटभाई का नाम शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



