Punjab सरकार का बजट उम्मीदों पर खरा उतरेगा: मंत्री लाल चंद कटारूचक

Summary :

भगवंत मान सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य में शानदार काम किया

पंजाब सरकार में मंत्री लाल चंद कटारूचक ने दावा किया है कि पंजाब सरकार का आने वाला बजट पंजाब की उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। दरअसल, शुक्रवार से पंजाब विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हुई है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में शानदार काम किया है। सरकार के कामों पर जनता ने भरोसा दिखाया है। आज बजट सत्र में राज्यपाल ने भी अपने अभिभाषण में इस बात को दोहराया है। मैं समझता हूं कि अभी बजट सत्र पर चर्चा हो रही है। जब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा तो यकीनन इसमें कुछ ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।

Manish Sisodia बने Punjab प्रभारी, Raghav चड्ढा की भूमिका बरकरार

कांग्रेस के बॉयकॉट और किसानों पर लाठीचार्ज वाले सवाल पर पंजाब सरकार में मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि विपक्ष को अपना काम करना है। किसानों का जो मोर्चा था, उसमें एक भी किसान को लाठी नहीं लगी है। सरकार ने उनसे अपील की थी। जिसके तहत कई किसान ऐसे भी थे, सरकार की अपील पर स्वयं घर जाने के लिए तैयार हो गए। सरकार ने उनके घर जाने का बंदोबस्त किया।

कांग्रेस जो आरोप लगा रही है क‍ि मैं कहना चाहता हूं कि हम लोगों ने कांग्रेस के काल में लाठियां खाई हैं। जेल भी जाना पड़ा है। हमारी सरकार में किसानों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ है। हमारे लिए किसान हमारे भाई है। कांग्रेस पार्टी विपक्ष में हैं, तो उन्हें जो जमीनी सच्चाई है उससे दूर नहीं होना चाहिए। भगवंत मान की सरकार ने जो काम करके दिखाया है, जनता ने उसे पसंद किया है। भगवंत मान की सरकार, शिक्षा, स्वास्थ्य तमाम क्षेत्रों में अच्छा काम कर रही है। तीन वर्षों में 50 हजार से ज्यादा नौकरियां मेरिट पर दी गई हैं। आने वाला बजट पंजाब की उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.